फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर इंस्पेक्टर के बेटे को लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर इंस्पेक्टर के बेटे को लूटने का प्रयास
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम झांसी में तैनात एक इंस्पेक्टर के बेटे से पिस्टल के बल पर रोकने की कोशिश की गई। आशंका है कि बदमाश लूटपाट करना चाहते थे लेकिन युवक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी, इससे आरोपी नाकाम हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित युवक ने शिकायत देने से इनकार किया है। यूपी के झांसी स्थित एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर का बेटा विशाल सेक्टर-137 स्थित एक सोसाइटी में रहता है। वह नोएडा की कंपनी में सेल्स मैनेजर है। शुक्रवार शाम के समय वह कार से घर लौट रहा था। एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-168 के पास सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर विशाल की कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन विशाल ने कार की रफ्तार तेज कर दी। जिसके चलते बदमाश लूट नहीं कर पाए। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित से फोन पर बात हुई है। पीड़ित ने लिखित शिकायत देने से भी इनकार कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें