फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का प्रयास
विज्ञापन

- पेचकस से किया वार, हॉर्न बजने पर भागे बदमाश

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स के पास बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पीडि़त पर पेचकस से वार किया, तभी चालक का हाथ कार के हॉर्न पर पड़ गया और बदमाश कार से उतरकर भाग गए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-27 निवासी अतिशय जैन शनिवार को सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित सलून में शेविंग कराने गए थे। वहां से लौटकर जब वह कार में बैठे तभी दो बदमाशों ने कार के दरवाजे को खोल दिया और अंदर दाखिल हो गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे बदमाश ने अतिशय के शरीर पर पेचकस से वार किया और पीछे की सीट पर बैठे बदमाश ने अतिशय की गर्दन को एक हाथ से दबा दिया। तभी अतिशय का एक हाथ हॉर्न पर चला गया तो हॉर्न लगातार बजता रहा। हॉर्न बजता देख आसपास के लोग एकत्र होकर कार की तरफ देखने लगे, तो बदमाश कार से उतरकर भाग गए। इसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने रविवार को वाजिदपुर गांव के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाइक के पार्ट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंगली गांव निवासी प्रमोद कुमार और विशाल के रूप में हुई है। ये बदमाश बाइक चुराकर इनके पार्टस् बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें