फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट की दीवार तोड़ कब्जे का प्रयास, 4 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। ननुआ का राजपुर गांव में प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-93 निवासी ज्योति चौहान की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन पहले गांव में प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि 14 अक्टूबर को गांव निवासी देवराज, प्रदीप, सोनू और नितिन ने ट्रैक्टर से प्लॉट की दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने मौके पर पहुंचीं ज्योति के साथ आरोपियों ने मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें