फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से पार्क जाते वक्त युवक पर चार लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। खोड़ा के रहने वाले एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। युवक को बचाने जब उसके पिता आए तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। गाजियाबाद के खोड़ा निवासी शिव सिंह कश्यप ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कुछ दिन पहले अपनी बाइक से सेक्टर 62 नोएडा गए थे और वहां अमन, हसन और उसके दो दोस्त मिले। आरोप है कि इन चारों ने किसी बात पर अभद्रता शुरू कर दी और विवाद करने लगे। पीड़ित ने जब विरोध किया तो चारों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाली सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें