नोएडा। आगरबस्ती गांव में पानी सप्लाई को लेकर विवाद में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिराफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला चरणदास गांव में सलमान और समीर दो भाई रहते हैं। समीर पानी की सप्लाई करता है। समीर 21 सितंबर की सुबह आगरबस्ती गांव में सप्लाई के लिए गया था। वहां पर गांव के जफर से सप्लाई को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जफर ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो