संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव माहौन में सादिक पुत्र जमशेद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को वह अपने भाई मुस्तफा के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान कई लोग लाठी-डंडे, सरिया और दरांती लेकर उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। सादिक का आरोप है कि फारूक ने लाठी से उसकी कमर पर वार किया, जबकि तारिफ ने सिर पर लाठी मारी। जमशेद ने भी उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसका बहनोई इंजमामुल उसे बचाने पहुंचा तो आरोप है कि फारूक ने दरांती से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।