नूंह। बीवां गांव में 22 अगस्त को एक महिला के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने उचित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में मिसकीना ने बताया कि गांव में उनकी एक परचून की दुकान है। 22 अगस्त पड़ोस में रहने वाले सोराब ने उनकी दुकान से कुछ सामान खरीदा, जिसे उसने खराब बताकर वापस कर दिया। इसी बात को लेकर सोराब ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी के साथ खुर्शीद पुत्र रमजान, मल्लाह पुत्र जमालु, जैकम पुत्र फत्ते भी मौजूद रहे। आरोप है कि सोराब ने करीब 60 हजार का सामान और दुकान से 14 हजार भी लूट लिए। इसके बाद गांव में एक बैठक कर मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने अधीक्षक से गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई को भी उनके साथ मारपीट की गई। नूंह सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।