फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश के कारण युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के कारण युवक पर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के तहत गांव भाजलाका में आपसी रंजिश के कारण युवक पर चार लोगों द्वारा लाठी-डंडे और सरिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए दिल्ली राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़ित मुकीम निवासी गांव भाजलाका थाना तावडू ने बताया कि 4 जून करीब अपराह्न 3 बजे वह नगर के पचगांवा क्रॉसिंग पर बाल कटवाने गया था। दुकान पर भीड़ अधिक होने के कारण वह दुकान की बगल में बनी एक झोपड़ी में बैठ गया। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी असगर, अशफाक, आफताब व अल्ताफ निवासी गांव भाजलाका ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गांव निवासी इमरान और इरफान ने उसे हमलावरों से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए उसे नूंह सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे नलहड़ अस्पताल रेफर कर दिया। नाजुक हालत के कारण फिर उसे नलहड़ से दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक हालत गंभीर होने कारण वह बयान दर्ज नहीं करा पाया था अब उसने घटना की पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 7 जून को घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें