फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में नशे में कहासुनी के दौरान एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के सहरसा निवासी चंदन कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मजदूरी करता है। 27 अक्टूबर को साथियों के साथ छठ पूजा देखने के लिए के लिए बहलोलपुर गया था। वहां सभी दोस्तों ने शराब पी ली थी। सभी लोग सेक्टर-63 के सी ब्लॉक स्थित एक कंपनी के पास पहुंचे तो वहां नन्हे से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि नन्हे ने सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें