दादरी(संवाद) । कोतवाली दादरी क्षेत्र के बीजीआई कॉलेज में एडमिन ऑफिसर के साथ मोबाइल फोन पर गाली गलौज कर अभद्रता की गई। कुछ समय बाद हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट आरोपी कुलसचिव के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीजीआई कॉलेज में अमित शर्मा एडमिन ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 11 अगस्त को कॉलेज के कुल सचिव अमित कुमार ने मोबाइल फोन पर गालियां दीं। बाद में हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।