रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में घर बुलाकर मारपीट युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोबीन खान ने बताया कि फजर मोहम्मद ने उनके भाई शौकीन को फोन किया था। फोन पर ही दोनों के बीच खेत जोतने को लेकर कहासुनी हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत करने के लिए जब शौकीन फजर मोहम्मद के घर पहुंचे तो आरोपी, उसकी पत्नी जरीना और बेटियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।