ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी सीबीएसई नॉर्थ जोन-वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी शनिवार को आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। 29 अगस्त से 02 सितंबर तक सहारनपुर के देवबंद स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा हैं। ताइक्वांडो कोच अनुराज ने बताया कि चैंपियनशिप में स्कूल की ओर से दिव्यांशु, सक्षम, राजकुमार, शाश्वत हिस्सा लेंगे। चारों खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।