फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वार्षिक खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-3 स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुई सीनियर वर्ग व
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-3 स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को सीनियर वर्ग (कक्षा सातवीं से 12वीं) बालक व बालिका वर्ग में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। प्रतियोगिताओं में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़, 100 मीटर रिले दौड़, धीमी साइकिल रेस, रस्साकशी और फन रेस आयोजित की गईं। खिलाड़ियों की मेगा ड्रिल और पिरामिड फॉर्मेशन ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं शॉटपुट खिलाड़ी ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना अपनाने और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। आगरा के आर्चबिशप मोस्ट रेव रैफी मंजली, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सजी पल्लमट्टम जैकब ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें