फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्शल आर्ट्स में खिलड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गोशिन-डो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता जिला ओलंपिक संघ, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान एवं गोशिन-डो मार्शल आर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित कराई गई। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा, का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी सचिव जाफर खान ने किया। टीम वर्ग में किट्जी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसएस मार्शल आर्ट्स एकेडमी, नोएडा की टीम दूसरे और गोतराज मार्शल आर्ट्स एकेडमी, नोएडा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर गोशिन-डो मार्शल आर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अमर चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें