फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते खिलाड़ी - रोलर स्केटिंग की स्पर्धाओं में अथर्व को स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चार साल से रोलर स्केटिंग कर रहे 11 वर्षीय अथर्व यदुवंशी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। सेक्टर-12 निवासी अथर्व सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा छह के छात्र हैं। इस साल उन्होंने 11वीं रैंकिंग ओपन नेशनल चैंपियनशिप और जिला ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 12वीं जिला रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तीनों स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, राज्य चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। डीएवी नेशनल में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अथर्व रोज चार से पांच घंटे टीम नोएडा रोलर स्पोर्ट्स अकादमी में कोच सौरभ शर्मा से प्रशिक्षण लेते हैं। पिता आनंद कुमार यादव उन्हें अभ्यास के लिए अकादमी लाते हैं, जबकि मां सविता यादव उनकी डाइट और जरूरतों का ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें