फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित 19वें शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोरियल इंटर-स्कूल बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने मेजबान आर्मी पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा ने एपीजे स्कूल को 4-0 से हराया। पांच से 10 अक्तूबर तक चले टूर्नामेंट में 12 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मेजर जनरल ध्रुव सी. कटोच सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।