फोटो -
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा-1 स्थित वर्ल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में अंतरविद्यालय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 10 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत में समूह गान प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में एस्टर स्कूल, डेल्टा-2 ने प्रथम, शेफाली पब्लिक स्कूल दादरी ने द्वितीय और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमश: 5100, 3100 और 2100 रुपये, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक चिरंजीव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ते हैं। निर्णायक प्रभाकर देशमुख, रूबी चौहान व दिनेश कुमार रहे।