फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉकी प्रतियोगिता में एस्टर स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला हॉकी संघ की ओर से हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को जिला हॉकी संघ के महासचिव सरदार मनजीत सिंह और एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महासचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता को बढ़ावा देना तथा लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एस्टर पब्लिक स्कूल के अफजल अहमद, अंपायर नीरज कुमार और जोगिंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें