ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को सुबह 10 बजे जनसुनवाई शिविर लगाया गया। जहां विधायक धीरेंद्र सिंह के जनप्रतिनिधि संजय प्रताप सिंह के साथ प्राधिकरण के उद्यान, बिजली, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, सीवर और सिविल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निवासी शिविर में पहुंचें। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के समस्याओं की लिखित शिकायत अधिकारियों को दी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि को पूरे सेक्टर का भ्रमण कराकर समस्याएं दिखाई गईं। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर भाटी ने विधायक और अधिकारियों का आभार जताया।