ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता गांव में जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है। इसे देखते हुए 26 जून को होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें एसीईओ लक्ष्मी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बलराज भाटी ने इसमें समस्याएं रखी। बलराज ने कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं होता है तो यूनियन और ग्रामीण महापंचायत बुलाएंगे। माैके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, प्रवक्ता विपिन खारी, शौकत अली समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।