दादरी।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित कटहेरा रोड पर दो युवकों के साथ मारपीट की गई। घायल के भाई ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादरी के बादशाह नगर निवासी इम्तियाज परिवार के साथ रहते हैं। 5 अगस्त की देर शाम उनका भाई अरमान और उसका दोस्त वाजिद काम करके घर लौट रहे थे। जब वह कटहेरा रोड पर पहुंचे तो नई आबादी निवासी समर व ईसान ने दोनों को रोक लिया और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल अरमान के भाई ने समर व ईशान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।