दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी खुर्द गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुलावठी खुर्द गांव में अजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह 24 जुलाई को अपने घर पर थे। तभी गांव का कुलदीप जबरन घर में घुस आया और मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की रिपोर्ट घायल ने कुलदीप के खिलाफ अब कोतवाली में दर्ज कराई है।