फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एडवोकेट पर रॉड से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर गांव में एक एडवोकेट को पड़ोस के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ित सचिन कुमार का कहना है कि वह एडवोकेट है। सोमवार की रात वह घर के बाहर खड़े हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उनके ऊपर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान स्थिति में घायल को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी आए दिन उनसे अभद्रता करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें