फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार सवार दबंगों ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थार सवार दबंगों ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट और तोडफ़ोड़
विज्ञापन


नोएडा। थार और सियाज कार सवार दबंगों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट और तोडफ़ोड़ कर दी। सेक्टर-133 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-133 स्थित सिटी फ्यूल सेंटर के मैनेजर मनोज कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर थार और सियाज कार पेट्रोल पंप पर आई। वाहन चालकों ने जानबूझकर मशीन की तेल डालने वाली पाइप पर गाड़ी चढ़ा दी। दोनों कार पर सवार चार लोगों ने से सेल्समैन ने जब वाहनों के चालकों से गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा तो वे उलझ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों का दबंगों ने बाल पकडक़र खींचा और हाथापाई करते हुए मारपीट की। तोडफ़ोड़ होती देख जब अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें