रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव मेहंदीपुर बांगर निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने घर पर कार्य कर रही थी। तभी वहां पर गांव निवासी मेहरुद्दीन, फारुक, मोहन और परवेज घर में घुस आए और मारपीट की। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसकी बेटी तथा पति जमील को भी पीटा गया।