फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति-पत्नी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में पति-पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि 28 जून को शिकायतकर्ता नितिन कुमार के पिता संजय घर लाैट रहे थे। घर के पास पहुंचे तो अमित, श्यामवीर व रामवीर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति की आवाज सुनकर पहुंची पूजा के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में संजय का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें