ग्रेटर नोएडा(संवाद)। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का चुनाव वीएसके गार्डन, एस फोर नॉलेज पार्क थ्री में संपन्न हो गया। चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक चावला को अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद के लिए अवलेश वर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए महेश गुप्ता को चुना गया। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर नोएडा टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश नागर, महामंत्री विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान आदि उपस्थित रहे।