ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने आशियाना सोसाइटी में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। प्रबंधक गौरव बघेल और उनकी टीम ने साेसाइटी का निरीक्षण किया। यहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर सोसाइटी के ऊपर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।