यमकेश्वर। एनएचएम के तहत पौड़ी में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड यमकेश्वर की आशा सुगमकर्ता (सुपरवाइजर) सुनीता असवाल को पौड़ी जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया। यमकेश्वर विकासखंड में कुल 80 आशा कार्यकर्ताओं के कामकाज को देखने के लिए चार आशा सुपरवाइजर तैनात हैं। ब्लॉक समन्वयक यमकेश्वर संतोषी उनियाल ने बताया कि प्रत्येक आशा सुपरवाइजर को 20-20 आशा कार्यकर्ताओं का कामकाज देखना पड़ता है। खेड़ा गांव निवासी सुनीता असवाल वर्ष 2006 से यमकेश्वर विकासखंड में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। संवाद