फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा के समीप कार व बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शख्स की इलाज के दाैरान माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के सेगली गांव निवासी गौरव चौधरी परिवार के साथ रहते हैं । 18 नवंबर को उनके पिता नरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस से एसआई रिटायर्ड थे। वह बुलेट बाइक से गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। जब वह लुहारली टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही कार व बुलेट बाइक की टक्कर हो गई । टक्कर होने पर कार बाइक सवार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया । जिससे कार चालक मौके से फरार हो गया । हाईवे एंबुलेंस द्वारा घायल को सिकंदराबाद स्थित नवीन अस्पताल में ले जाया गया । जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । घटना की प्राथमिकी मृतक के पुत्र ने कार नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें