ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के एथलीट अरविंद शर्मा ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में डिस्कस थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। राजस्थान के जयपुर में 24 नवंबर से 05 दिसंबर तक खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। अरविंद दादरी स्थित रायपुर बांगर गांव में रहते हैं। उसका लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।