ग्रेटर नोएडा। डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार को दादरी एसडीएम बनाया गया है। अभी अरुण कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी का कामकाज देख रहे थे। अभी अभिनेंद्र सिंह पर एसडीएम दादरी की जिम्मेदारी थी, लेकिन किसी कारण उनको हटा दिया गया है। कुछ माह पहले ही डीएम ने उनको यह जिम्मेदारी दी थी।