फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत रेडीमेड वस्त्र कारीगरों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण और उपकरण किट दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने आवेदन मांगे है। उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य अकुशल हस्तशिल्पियों की आजीविका को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण में तकनीकी, शिल्प और उद्यमिता विकास शामिल होगा। सफल प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक उपकरण किट निशुल्क दी जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक ने पिछले दो वर्षों में किसी अन्य सरकारी योजना से संबंधित उपकरण का लाभ नहीं लिया हो। एक परिवार से केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें