फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारीगर को मिलेगी पॉपकॉर्न मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोेएडा। यूपी खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी नीति के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क मोटराइज्ड पॉपकार्न मशीन दी जाएगी। इस योजना के तहत 18 से 50 साल आयु वर्ग के पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य है। आवेदन 30 मई 2026 तक आवेदन upkvib.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन टूल किट्स पंजीकरण एवं आवेदन पर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन जिलस्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें