नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में विजुअल आर्ट्स में नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकार कविता नायर ने कहा कि कला, रचनात्मकता और नवाचार की नींव है। यह विचारों, कल्पनाओं और मानवीय अभिव्यक्ति को एक आकार देती है, जबकि तकनीक इन विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए साधन प्रदान करती है। तकनीक कभी भी किसी कलाकार की मौलिकता, संवेदनशीलता और रचनात्मक दृष्टि की जगह नहीं ले सकती, फिर भी कलाकारों को नई तकनीकों के प्रति खुला दृष्टिकोण रखना चाहिए। ब्यूरो