फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारगिल शहीदों की याद में कला प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित दादरी पब्लिक स्कूल में अपना अधिकार जनहित समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस के पूर्व शहीदों को नमन करते हुए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेंसिल, पेपर और रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को चित्रों में उकेरा। स्कूल चेयरमैन हिरदेश राव और प्रधानाचार्या सपना शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और रचनात्मक क्षमता बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं। कला प्रतियोगिता में रश्मि, यशराज, दिव्या शर्मा, ऐजल यादव और उदित को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिषेक मैत्रेय एडवोकेट, जितेंद्र भाटी, कुलदीप ठाकुर, मनोज कुमार गर्ग, रितिक शर्मा, अंकुश शर्मा, तनिष्क गुप्ता, उमेश शर्मा, विशाल शर्मा, रिंकू शर्मा, चौधरी किरण पाल सिंह और रविंद्र भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें