50 पेटी शराब सहित आरोपी दबोचा
नूंह। रोजका मेव स्थित एवीटी स्टाफ प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को अवैध शराब की 50 पेटियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त रूप से सूचना मिली की खोड़ बसई गांव की ओर से धर्मेंद्र उर्फ हुड्डा एक गाड़ी में अवैध शराब ला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी अवैध शराब को पलवल ले जाने की फिराक में था। संवाद