नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सदरपुर में रहने वाले मूलरूप से बुलंदशहर निवासी आरोपी समीर पठान को बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की दो मूर्तियां, पीतल का घड़ा, तमंचा और कारतूस बरामद हुए गए। उसने स्वीकार किया कि वह पहले इलाके की रेकी करता था और मौका मिलने पर बंद मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर-40 स्थित एक मकान में हुई चोरी की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान हुई थी। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। ब्यूरो