नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने तमंचे व कारतूस के साथ एक बदमाश को सेक्टर-168 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश नशीले पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है। एक्सप्रेसवे के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार को सेक्टर 168 में चेकिंग के दौरान बदायूं के भटौली गांव निवासी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाजिदपुर गांव में किराये पर रह रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी वर्ष 2023 और 2024 में नशीले पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है। ब्यूरो