फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार फोन और चाकू के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विकास कुमार (21), निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, चाकू और 3,170 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी के मोबाइल फोन बेचने के इरादे से गड्ढा मार्केट से गांव मोमनाथल की ओर जाने वाले रास्ते पर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास कुमार वर्तमान में गांव पतलाखेड़ा दनकौर में रह रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक लैपटॉप चोरी की वारदात का भी खुलासा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें