ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर लूट के इरादे से घूम रहे एक बदमाश को दादरी रोड से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर के विपिन (25) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी वर्तमान में भंगेल में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो