फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मर्सिडीज से युवती का पैर कुचलने वाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवती सॉरी बोलकर हो गई थी फरार
विज्ञापन

50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आनंद विहार में मर्सिडीज से युवती का पैर कुचलकर सॉरी बोलने वाली युवती को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती की पहचान योजना विहार, पूर्वी दिल्ली निवासी नूपुर गुप्ता (24) के रूप में हुई है। वह पेशे से डिजाइनर है। आनंद विहार थाना पुलिस ने 50 सीसीटीवी की जांच के बाद युवती की पहचान की। बाद में उसे उसके घर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मर्सिडीज भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 12 फरवरी को क्रॉसरीवर मॉल के सामने कार ने अक्षिता (27) का पैर कुचल दिया था। हादसे के बाद चालक युवती ने कुछ दूर जाकर कार रोकी और अक्षिता के पास आकर सॉरी बोलकर चलती बनी। पीड़िता दर्द की वजह से कार का नंबर भी नोट नहीं कर सकी। इस बीच पीड़िता की बहन कनिष्का उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें पुलिस को कुछ खास नहीं मिला। पुलिस ने 50 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके बाद कार का नंबर पहचाने के बाद पुलिस घर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वारदात वाले दिन नूपुर कार चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें