ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी अर्पित बालियान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई में 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उन्होंने अंडर-13 वर्ग के सिंगल्स में स्वर्ण और डबल्स में कांस्य पदक जीता। देशभर के खिलाड़ियों के बीच अर्पित ने आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले। सिंगल्स में खिताब जीतने के साथ डबल्स में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फ्यूजन होम्स निवासी अर्पित की इस उपलब्धि पर परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है।