फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोही विद्यालय प्रवेश परीक्षा 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। आरोही विद्यालय में वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा छठी, नौवीं व ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 24 फरवरी 2020 को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। आरोही विद्यालयों के प्राचार्य इसमें मौजूद रहे, जिसमें बताया गया कि प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र आरोही विद्यालय रेवासन (खंड नूंह), आरोही विद्यालय बावला (खंड तावडू), आरोही विद्यालय मुंढैता( खंड पुन्हाना ), आरोही विद्यालय मोहम्मदपुर( खंड नगीना) व आरोही विद्यालय हसनपुर बिलोंडा (खंड फिरोजपुर झिरका )में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष व पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित हो इसके लिए जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसे वह ईमानदारी से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें