एमएएसडी पब्लिक स्कूल में नेशनल जु-जुत्सु प्रतियोगिता जीतकर लौटे छात्र अर्जुन चौहान का स्वागत क
पानीपत। एमएएसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्जुन चौहान ने नेशनल जु-जुत्सु प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिले के अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अर्जुन चौहान ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी और विद्यालय का नाम रोशन किया। जीत हासिल कर लौटे अर्जुन चौहान का विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य व प्रधानाचार्या डॉ. बबीता भारद्वाज ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।