फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एरिस्टोटल हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान रसप्रीत सिद्धू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित समसारा विद्यालय में बुधवार को इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद एरिस्टोटल हाउस ने पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बीथोवेन हाउस उपविजेता रहा। टैगोर हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए शेक्सपियर हाउस के शोभित मिश्रा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान रसप्रीत सिद्धू और विशिष्ट अतिथि एफआईबीए गोल्ड लाइसेंस प्राप्त कोच कुंवर ब्रम्हेति सिंह पंवार ने विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रसप्रीत सिद्धू ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना सफलता की कुंजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें