नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह वीकेंड नाइट सीजन 24 का लीग मुकाबला खेला गया। मुकाबले में एरीज लेजेंड्स ने 66 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एरीज लेजेंड्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी फीनिक्स क्रिकेट क्लब 118 रन पर सिमट गई। एरिज के धीरज 69 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं संजय 3 विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर रहे।