फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे में आराध्या ने जीते गोल्ड, मेदांश-यतिन ने कांस्य

विज्ञापन
द अकैडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के तीन बच्चों ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में पदक जीते। स्रोत कोच
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कराटे में आराध्या ने जीते गोल्ड, मेदांश-यतिन ने कांस्य
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया कराटे इंडिपेंडेंस कप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक आयोजित हुई। बालिका वर्ग के 25 किलोग्राम भार वर्ग में नोएडा सेक्टर-93 निवासी आराध्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में एटीएस गोल्फ सोसाइटी, ग्रेनो निवासी मेदांश शर्मा ने 25 किलोग्राम और सेक्टर बीटा-2 निवासी यतिन सोलंकी ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इनके अलावा कृत्या सिंह, जीवांक सिंह, सुजल चावड़ा और हर्दीप भाटी ने भी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बुधवार को ग्रेनो स्थित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में स्वागत कर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ी कोच राजीव और जुगनवीर सिंह की निगरानी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें