नोएडा। शहर के सेक्टर-93ए स्थित एटीएस विलेज निवासी आराध्या भटनागर (10) ने यूपी गोल्फ सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने पहले दिन 5 ओवर पूरे किए। दूसरे दिन उन्होंने केवल एक ओवर खेल शानदार बढ़त बनाई और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। गोल्फ कोच रवि शर्मा ने बताया कि यह टूर्नामेंट 21 से 22 अगस्त तक हुआ। इसमें यूपी और एनसीआर के करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो