फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम के सलाहकार से बताईं नोएडा की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टरों के मुद्दों को लेकर फोनरवा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ में सीएम के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह से मिला। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान नोएडा की प्रमुख नागरिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने, नालों एवं नालियों की समयबद्ध सफाई, बिजली व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, सड़कों के रखरखाव एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने, धारा-10 के नोटिसों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. जीएन सिंह ने त्वरित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल त्रिलोक चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद भी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें